सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ़िल्म "72 हूरें रिव्यू " || 72 Hoorain Review In Hindi

  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म ’72 हूरें’ मजहब के नाम पर कुकर्म करने वालों को एक ज़ोरदार तमाचा जड़ने का काम करती है। 72 Hoorain Review In Hindi :  फिल्म का नाम : 72 हूरें एक्टर्स : पवन मल्होत्रा, आमिर बशीर निर्देशन: संजय पूरन सिंह चौहान निर्माता: गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर सह-निर्माता: अशोक पंडित रेटिंग : 5/3.5 फिल्म "72 हूरें" सदियों से धर्मांध, कट्टरता और आतंकवाद का शिकार हो रहे दो युवकों पर आधारित है कि कैसे एक मौलाना के द्वारा धर्म के नाम पर लोगों को बहकाया जाता है और उन्हें 72 हूरें, जन्नत जैसे सुनहरें सपने दिखाते हुए टेररिज्म के जाल में फंसाया जाता है। फिर इस जाल में फंसे हुए लोगों से आतंकवादी हमले करवाया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि जिहाद के बाद जन्नत में उनका ज़ोरदार स्वागत होगा और 72 हूरें उनको वहां मिलेंगी। उनके अंदर 40 मर्दों की ताकत आ जाएगी और उन्हें वहां ऐश मौज करने का अवसर मिलेगा। कहानी का आरंभ मौलाना के इन्हीं ब्रेन वाश करने वाली तकरीरों से होती है। उसकी बातों और जन्नत तथा 72 हूरों के लालच में हाकिम ...

दादा जी की संगीत संध्या (हास्य-व्यंग्य) Dada Jee Ki Sangit Sandhya

       आज रविवार था और मैं अपने कमरे में बैठकर मुंबई के कुछ खास घूमने योग्य स्थानों पर जाने का विचार कर रहा था! यूँ तो मुंबई के सड़कों पर भीड़ प्रायः हमेशा रहती है लेकिन रविवार को अत्यधिक हो जाती है, अतः मैंने मुंबई भ्रमण की योजना को रद्द करना ही उचित समझा! मैं इसी उधेड़-बुन में खोया था कि गाँव से दादा जी का फोन आ गया! तो आज मैं सोचता हूँ कि आप लोगों को अपने दादाजी की कुछ वॉयोग्राफी बताऊं! 
हमारे दादा जी अपने गाँव में अच्छी ख़ासी शख़्सियत रखते हैं, कहा जाता है कि वह अपने जमाने के प्रतिष्ठित कीर्तनिया सिंगर थे! उनके आगे अच्छे-अच्छे गायकों की धोती ढीली हो जाती थी, यह समझिए कि उन्हें अपने गांव में पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की उपाधि मिली थी! देखा जाए तो उनकी गायकी का अंदाज एकदम गजब का है और मुझे लगता है कि शायद उनके गले में साक्षात सरस्वती माँ निवास करती हैं,क्या गाने की धुन तैयार करते हैं लाज़वाब, एकदम बप्पी लहरी की तरह! बस एक धुन मैं उनकी आज तक नहीं समझ पाया हूँ और शायद समझ भी नहीं पाऊँगा, वह भजन गाते- गाते अक्सर रास्ता भटक कर हिंदी और भोजपुरी दुनिया में चले जाते हैं, उनकी गायन शैली में तब और भी चार चांद लग जाता हैं जब उनके माइंड के गोदाम से सारे हिंदी-भोजपुरी गाने,ग़ज़ल,भजन-कीर्तन खत्म हो जाते हैं और वह अचानक भगवान को ही गाली बकने लगते हैं! नये लोग उनकी गायकी देखकर यही समझते हैं कि वृद्धावस्था के कारण वो सठिया गये हैं लेकिन आप उनकी गालियों को सुनेंगे तो आपको बेहद कर्णप्रिय भी लगेगा और बुरा भी लगेगा, क्योंकि वह गाली संगीत के सातों सुर पर सजा कर देते हैं!

उनके गानों का घोर विरोधी पूरे घर में एकमात्र मेरा सगा छोटा भाई है, वह हमेशा दादा जी को मुंबई बॉलीवुड में जाने की सलाह देता रहता है बाकी के लोगों में मेरी दादी जी को तो कुछ सुनाई देता ही नहीं,चाहे उनके आगे रफ़ी साहब के सदाबहार नगमें बजाइए या शकीरा के पॉप गाने सुनाइए उनके लिए तो सब बराबर है, तो उन्हें दादाजी के गाने से कोई प्रभाव पड़ता ही नहीं! दूसरे मेरे माता-पिता जी हैं तो वह भी दादाजी के संध्या-संगीत में टांग अड़ा कर खतरा मोल लेने की हिम्मत नहीं करते हैं हलांकि पीठ पीछे उनकी गायकी से खोट निकालने में नहीं चूकते! बस एक मेरा छोटा भाई है जो पास से नहीं बल्कि दूर से ही उनका विद्रोह करना उचित समझता है, देखा जाये तो पास जाने में उसे भी जान जोखिम में डालने जैसा महसूस होता है क्योंकि लाठी और चमड़े का जूता, ये दोनों मेरे दादा जी के प्रिय हथियार हैं और इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं! खतरे को भांपते ही गुस्से में वो सबसे पहले छोटा हथियार अर्थात जूते का इस्तेमाल बड़े फुर्ती के साथ करते हैं! एक दो-बार मेरा छोटा भाई उनके इस छोटे हथियार के चपेट में आ चुका है! हालांकि मेरे छोटे भाई को दादा जी के गायकी से एलर्जी इसलिए होता है क्यूंकि उसे पढ़ने में और सोने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है! मामला कुछ यूँ है कि दादा जी भजन गाते-गाते तालियों से म्यूजिक भी कंपोज़ करने लगते हैं और गाते-गाते इतने इमोशनल हो उठते हैं कि लगता है अब ये डांस मुद्रा में खड़े हो जाएंगे! उनका यह सुर-संग्राम करीब रात 12:00 बजे तक और पुनः सुबह 3:00 से शुरू हो जाता है ऐसी परिस्थिति में मेरे छोटे भाई का विरोध करना जायज है लेकिन "जान बची तो लाखो पाये" वह यही सोच कर बेचारा संतुष्ट रहता है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंडियन राईस सूप (Indian Rice Soup)

      हमारे आसपास या मित्र मंडली में ऐसे लोग अक्सर मिल जाते हैं जिन्हें "तिल का ताड़" या "राई का पहाड़" बनाने में महारत हासिल होता है। इस कैटेगरी के लोगों को राहु, केतु और शनि का मिश्रण कहा जाता है। यह कब अपनी आदत से मजबूर बड़बोलेपन में आकर आपके जीवन की शांति भंग कर दें कहा नहीं जा सकता। ठीक इसी तरह हमारे मित्र मंडली में एक शख़्स हैं, जिन्हें हम सभी अज़ीज़ टुनटुन पांडे के नाम से बुलाया करते हैं। टुनटुन बाबू हमारे कनौजिया बिरादरी के सिरमौर माने जाते थे, मगर इनकी यही नारद जी वाली एटीट्यूड ख़ुद पर ही भारी पड़ गई। मैं बग़ैर लाग-लपेट के सीधे घटनाक्रम और पात्र पर आता हूं। कुछ दिन पहले ही आस-पड़ोस को एहसास हुआ कि टुनटुन पांडे की उम्र ज़िम्मेदारी उठाने लायक यानी शादी के काब़िल हो गई है। आनन-फानन में बेगम ढूंढने का सिलसिला ज़ोर-शोर से चल पड़ा। आख़िरकार कड़ी मशक्कत के बाद एक रिश्ता मिल भी गया। हम सभी मित्र भी इस शुभ समाचार से बेहद ख़ुश थे कि गृह क्लेश के सूत्रधार अब ख़ुद ही गृह क्लेश की चक्की में बड़े महीन पीसने वाले हैं। ख़ैर हम लोगों ने पुरज़ोर कोशिश करके टु...

पटना से भईल का गलतिया हो (Patna se bhail ka galatiya ho - Hindi Lyrics)

पटना से भईल का गलतिया हो, बोलीं बोलीं दीनानाथ।। करीं कइसे छठी के बरतिया हो, सूना हवे असो घाट। बचलss न हाट कोई गलीया शहरवा सगरो मचलss हाहाकार। मिले नाहीं फल-फूल केरा-नरियलवा बानी आदित बहुते लाचार। कहवाँ से लाइब हम बहँगीयां हो, सोची कटे दिन रात। पटना से भईल का गलतिया हो, बोलीं बोलीं दीनानाथ।। रउरे आशिषवा से जिये लोक इहवां रखीं देव सबका पे प्यार। उजड़े ना हमनी के धरती अँगनवां भरल-पूरल संसार।। हरss लिहीं "मेघा" के विपत्तिया हो, छोड़ब "करन" के ना हाथ। सभका से भईल जे गलतिया हो, माफ़ss करीं दीनानाथ।। Singer : Megha Sriram Dalton Lyricist : Karan Mastana This song on YouTube